मंत्री शंकर राव गडख के निजी सहायक की गोली मारकर हत्या

अन्य राज्य अपराध देश
Spread the love

अहमदनगर। अहमदनगर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मंत्री शंकर राव गडख के निजी सहायक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हमले में निजी सहायक राहुल राजले घायल हो गए थे। घायल को इलाज के लिए जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई।

कथित तौर पर कल रात जिले के घोडेगांव में गोली मारकर हत्या कर दी ग। हमले के मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है। अज्ञात लोगों ने अहमदनगर के घोडेगांव में गोलीबारी की। अज्ञात की तलाश की जा रही है और हमले के मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है। मंत्री शंकरराव गडख नेवासा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं और क्रांतिकारी शेतकारी पार्टी के टिकट पर चुने गए हैं।