मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा ने किया मुफ्त नेत्र जांच का आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा ने 24 अप्रैल, 2022 को रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित चिल्ड्रन पार्क में मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। जांच शिविर का लाभ काफी लोगों ने उठाया।

अध्यक्ष पूजा सरावगी ने कहा कि नेत्र मनुष्य का महत्वपूर्ण अंग है, जो जीवन पर्यंत अति आवश्यक है। समय-समय पर इसकी जांच होते रहना जरूरी है। इसलिए संस्था अक्सर इसकी व्यवस्था नि:शुल्क कराती है।

सचिव श्वेता भाला ने कहा रविवार को प्रातः मोराबादी मैदान में यह व्यवस्था कराने का उद्देश्य था कि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। इस शिविर की संयोजिका राधा ड्रोलिया थीं।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष किरण खेतान एवं मीना टांईवाला, कोषाध्यक्ष विनीता सिंघानिया सहित डॉली बंसल, रितु पोद्दार, चंदा अग्रवाल, कविता सोमानी, सपना सिंघानिया, शशि बंका, दीपिका मोतिका एवं अन्य सदस्य शामिल  हुए। यह जानकारी मीडिया प्रभारी  अनीता सोमानी ने दी।