आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। लोहरदगा जिले में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के सभी छह दोषियों को लोहरदगा सिविल कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। जिला न्यायाधीश प्रथम सह विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) अखिलेश कुमार तिवारी की अदालत ने सजा सुनाई।
इन सभी पर 20/20 हज़ार रुपए जुर्माना भी लगाया गया है। यह मामला भंडरा थाना क्षेत्र के जमगाई गांव का है। वहां नाबालिग को बर्थडे पार्टी में ले जाने के दौरान टाइगर उरांव उर्फ सुमित उरांव ने अपने छह साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।