Jharkhand Weather

Jharkhand weather update : अलर्ट जारी, कल से चलेगी लू, बारिश भी संभव

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड में सोमवार से लू चलेगी। इसका प्रभाव कई जिलों में देखने को मिलेगा। इस दौरान कई जगह तापमान के 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों में बारिश होने की उम्‍मीद भी है। तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने रविवार को जारी बुलेटिन में दी है।

मौसम केंद्र के मुताबिक 25 अप्रैल को पश्चिम सिंहभूम, कोडरमा और गिरिडीह जिले में कहीं-क‍हीं लू चलने की आशंका है।

26 अप्रैल को रांची, पश्चिम सिंहभूम, गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह जिले में कहीं-कहीं लू चल सकती है।

27 और 28 अप्रैल को रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा और गिरिडीह जिले में कहीं-कहीं लू चलने की आशंका है।

केंद्र के मुताबिक 29 अप्रैल को आंशिक बादल के साथ गर्जन वाले बादल बन सकते हैं। 30 अप्रैल को आंशि‍क बादल छाये रहेंगे। मेघ गर्जन के सा‍थ गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।