झारखंड स्टेट स्क्वैश क्लोज्ड चैंपियनशिप का फाइनल कल

खेल
Spread the love

रांची। झारखंड स्क्वैश रैकेट संघ के तत्वावधान में तीन दिवसीय झारखंड स्टेट क्लोज्ड चैंपियनशिप के दूसरे दिन शनिवार को बॉयज और गर्ल्‍स ने हिस्सा लिया। संघ के संयुक्त सचिव वरुण कुमार और उपाध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में मैच हुए।

इसमें बॉयज अंडर-11 ग्रुप के देवांश अग्रवाल ने दीविक केडिया को, वेदांत अग्रवाल ने अद्वैत अग्रवाल को, बॉयज अंडर 13 ग्रुप के रेवांत पटेल ने ओम वरेण्यम को, निलायमानी सिंह ने रचित केडिया को हराया।

गर्ल्‍स अंडर 13 ग्रुप के आद्या बुधिया ने प्रिशा अग्रवाल को, ब्रिया शर्मा ने वैया सरावगी को, बॉयज अंडर 15 ग्रुप के विराज गुप्ता ने सक्षम अग्रवाल को, जय आर्या ने विराज जयसवाल को, वीमेन्स ग्रुप में श्वेता बुधिया ने वान्या सिंह को और कृषा जालान ने कीर्ति वर्मा को हराया।

मेन्स ग्रुप में शिवेश कनोई ने भागवत महतो को और किशन जयपाल सिंह ने सिकंदर पाण्डेय को हराकर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल प्रतियोगिता रविवार को रांची क्लब लिमिटेड के स्क्वैश कोर्ट में होगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीपीएस स्कूल के प्राचार्य रामकुमार सिंह मौजूद रहेंगे। समापन समारोह दोपहर 2 बजे होगा। यह जानकारी समन्वयक आशीष कुमार बनर्जी ने दी।