Jharkhand : एक परिवार के 3 लोगों का शव बरामद, इलाके में सनसनी

झारखंड
Spread the love

साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज जि‍ले में 3 लोगों का शव मिला है। सभी एक ही परिवार के हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक साहिबगंज के जिरवाबारी ओपी थाना क्षेत्र के मदसाही की यह घटना है। यहां एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई है। इसकी जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी।

इसकी सूचना मिलते ही जिरवाबारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी के मुताबिक तीनों मृतक ईंट बनाने का काम करते थे। बीते रात आंधी तूफान आया था। उस वक्‍त तीनों ईंट को देखने के लिए आये थे। हालांकि सुबह तक ये घर नहीं पहुंचे।

बताया जाता है कि यहां काम करने वाले मजदूर की नजर सुबह इन तीनों पर पड़ी। उनकी मौत हो चुकी थी। मजदूरों ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।