गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी, झारखंड में ये है दाम

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। पेट्रोलियम कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाये गये हैं। हालांकि आम ग्राहकों को राहत दी गई है। नन-सब्सिडी गैस सिलेंडर की कीमत में वृद्धि नहीं की गई है। नई कीमत 01 अप्रैल, 2022 से प्रभावी हो गई।

बताते चलें कि बीते 22 मार्च, 2022 को नन-सब्सिडी वाली 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद झारखंड की राजधानी रांची में इसकी कीमत 1007.00 रुपये हो गई थी। अप्रैल में लोगों को इसी कीमत पर सिलेंडर मिलेगा।

रांची में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 267 रुपये की बढ़ोतरी गई है। इसके बाद 19 किलोग्राम वाली गैस सिलेंडर की कीमत 2401.50 रुपये हो गई है। मार्च में इसकी कीमत 2134.50 रुपये थी।