चल रहा था अवैध आरा मिल, वन विभाग और पुलिस ने मारा छापा

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंडीपुर गांव में अवैध आरा मिल चल रही थी। वन विभाग को गुप्‍त जानकारी मिली थी कि उक्त गांव निवासी नीरज सिंह और पंकज सिंह अवैध आरा मिल संचालित कर रहे हैं।

इसके बाद वन विभाग के रेंजर प्रमोद ठाकुर के नेतृत्व में बुधवार को वन विभाग और कांडी पुलिस द्वारा संयुक्त छापामारी अभियान चलाया गया। इसके तहत अवैध लकड़ी और आरा मिल को जब्त किया गया। वन सुरक्षाकर्मी सतीश कुमार और थाना प्रभारी फैज रब्बानी ने बताया कि अग्रिम विधिवत कार्रवाई वन विभाग द्वारा की जाएगी।