पहला खेलो इंडिया महिला राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट का शुभारंभ

खेल
Spread the love

जमशेदपुर। भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) और झारखंड तीरंदाजी संघ (जेएए) के संयुक्त तत्वावधान में पहला खेलो इंडिया महिला राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट 12 अप्रैल को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुरू हुआ।

टाटा स्टील स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की मेजबानी में आयोजित इस टूर्नामेंट में विजेताओं के बीच 37.5 लाख रुपये पुरस्कार राशि के रूप में वितरित किए जाएंगे। सीनियर रिकर्व श्रेणी के विजेता के लिए उच्चतम पुरस्कार राशि 5 लाख रुपये है। दो दिवसीय आयोजन में 20 राज्यों और इकाइयों से लगभग 300 महिला तीरंदाज भाग लेंगी, जो तीन अलग-अलग श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा करेंगी।

उद्घाटन समारोह की मुख्‍य अतिथि श्रीमती रुचि नरेंद्रन थीं। उन्होंने प्रतियोगिता के लिए एक समर्पित सभी महिला समूह को औपचारिक रूप देने पर खेलो इंडिया पहल की प्रशंसा की। अपने प्रेरक शब्दों से तीरंदाजों को प्रोत्साहित किया। श्रीमती नरेंद्रन ने बताया कि भारत के ओलंपिक पदक तालिका में भी महिलाएं सबसे आगे हैं। उन्होंने कार्यक्रम की मेजबानी के प्रयासों के लिए टीएए अधिकारियों और खेल आयोजन समिति के सदस्यों की सराहना की।

इस मौके पर फरजान हीरजी (चीफ, प्रोटोकॉल एंड स्पोर्ट्स, टाटा स्टील), मुकुल विनायक चौधरी (चीफ स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर, टाटा स्टील), संजीवा सिंह (निदेशक, हाई परफॉर्मेंस आर्चरी), पूर्णिमा महतो (सचिव, झारखंड तीरंदाजी संघ) और कोच टाटा आर्चरी अकादमी एवं टाटा स्टील स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (आरएसपीबी) की प्रीति ने रिकर्व सीनियर इवेंट में पहला स्थान हासिल किया। अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड (एआईपीएससीबी) की रेखा सखाराम लैंडकर ने कंपाउंड सीनियर इवेंट में पहला स्थान हासिल किया।

पुरस्कार वितरण और समापन समारोह 13 अप्रैल, 2022 को शाम 5 बजे आयोजित किया जाएगा।