योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को यूपी के CM पद की लेंगे शपथ, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। यूपी की नवनिर्वाचित भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को होगा। योकगी आदित्यनाथ दूसरी बार प्रदेश की कमान संभालेंगे। शपथ ग्रहण सामारोह का आयोजन लखनऊ मे शहीद पथ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में किया जाएगा।

21 मार्च को भाजपा विधायक मंडल दल का नेता चुना जाएगा। यह पूरी तरह से तय है कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भाजपा विधायक दल का नेता चुना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता इसमें शामिल होंगे।

इसके अलावा अन्य भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के भी समारोह में शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं को भी निमंत्रण दिया जाएगा। इसमें योगी सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।