तेलंगाना। हैदराबाद में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक कबाड़ की दुकान में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई। मृतक बिहार के रहने वाले थे। तेलंगाना के सीएम केसी राव ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। शव को भेजने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।
यह घटना सिकंदराबाद के भोईगुड़ा टिम्बर डिपो में बुधवार की सुबह घटी। हैदराबाद के जिला कलेकटर एल शरमन ने बताया कि हादसा अहले सुबह 3.30 से 4 बजे के बीच हुई। आग लगने की जानकारी मिलने पर दमकल की टीम आई। आग पर काबू पाया। इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई।
हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर सीवी आनंद ने बताया कि आग लगने की घटना एक कबाड़ गोदाम में हुई। यहां 12 प्रवासी मजदूर रह रहे थे। ज्यादातर शव सोती हुई अवस्था में मिले हैं। सिर्फ एक व्यक्ति को आग लगने का पता चल सका और वह बाहर निकल पाया। ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मृतकों की संख्या बहुत अधिक है। सभी मृतकों की उम्र 22 से 35 साल के बीच है।
तेलंगाना मुख्यमंत्री केसी राव ने सिकंदराबाद के भोईगुड़ा टिम्बर डिपो में आग लगने से बिहार के श्रमिकों की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने परिजनों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। मुख्य सचिव को घटना में मारे गए श्रमिकों के शवों को भेजने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।