सौ करोड़ की धोखाधड़ी कर कर रहे थे गोवा में मौज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। दिल्ली में और उसके आसपास के किसानों को मछली पालन योजना का झांसा देकर लगभग सौ करोड़ की ठगी के मामले में आरोपी बाप-बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों धोखाधड़ी के पैसों से रिसोर्ट में गोवा के समंदर किनारे मौज कर रहे थे। क्राइम ब्रांच की टीम को खबर लगी तो दोनों पर शिकंजा कस दिया।

पुलिस के मुताबिक, कपिल दुबे के साथ लगभग पांच सौ से ज्यादा किसानों ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि फिश फार्च्‍यून प्रोडयूस कंपनी गुरुग्राम के संचालक बृजेंद्र कश्यप और उनके सहायक संचालक धमेंद्र ठाकुर, प्रहलाद शर्मा और मनोज कटारे ने साल 2019 में धोखाधड़ी की और फरार हो गए।

उनकी शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने एफआईआर दर्ज की थी। उसके बाद आरोपित बृजेंद्र कश्यप और विनय शर्मा को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। प्रहलाद शर्मा फरार था।

एफआईआर दर्ज होने के बाद तीन साल बाद आरोपी प्रहलाद शर्मा के उसके छिपे होने की जानकारी मिली थी। आरोपियों को लगा था कि तीन साल बाद पुलिस उनको भूल गई होगी, लेकिन पुलिस ने सूचना मिलने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया।