नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

झारखंड
Spread the love

रांची। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज रेल मंडल के अंतर्गत प्रयागराज चौकी स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य हो रहा है। इसकी वजह से इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द रहेंगी।

ट्रेन संख्या 12873 हटिया-आनंदविहार टर्मिनल (त्रि साप्ताहिक) एक्सप्रेस ट्रेन 10 मार्च, 2022 तक हटिया से रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 12874 आनंदविहार टर्मिनल-हटिया (त्रि साप्ताहिक) एक्सप्रेस ट्रेन 11 मार्च, 2022 तक आनंदविहार टर्मिनल से रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 22806 आनंदविहार टर्मिनल-भुवनेश्वर (साप्ताहिक) एक्सप्रेस ट्रेन 07 मार्च और 14 मार्च, 2022 को आनंदविहार टर्मिनल से रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 22805 भुवनेश्वर-आनंदविहार टर्मिनल (साप्ताहिक) एक्सप्रेस ट्रेन 05 मार्च और 12 मार्च, 2022 को भुवनेश्वर से रद्द रहेगी।