कई टोलों में चोरी, अपराधियों के पकड़ में आने पर पुलिस रह गई हैरान

अपराध झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। अपराधियों ने कई टोलों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। तोड़फोड़ की। सूचना मिलते ही पुलिस ने अपराधियों को पकड़ा। अपराधियों की पहचान होने पर पुलिस दंग रह गई। यह घटना झारखंड के लोहरदगा जिले के कुड़ू जिमा में 18 मार्च की देर रात घटी।

जानकारी के मुताबिक जिमा के चमार टोली, कोइरी टोली आदि क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस क्रम में घर के बाहर खड़ी ऑटो को तोड़ दिया। कई जगह आग भी लगाने की सूचना है। घर में लगे पाईप तोड़ दिए। कई घर के बाहर रखे बर्तन, वाटर पंप चोरी कर लि‍ए। कपड़े आदि को कुआं में डाल दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही कुड़ू पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने अपराधियों को तुरंत धर दबोचा। अपराधि‍यों में एक पप्पू नाम का शख्स पुलिस विभाग में काम करता है। वहीं अन्य दर्जनों चोर गांव के ही रहने वाले हैं। इस मामले में थाना प्रभारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, पर वह फोन नहीं उठा रहे हैं।