बकरी चराने गया था बच्‍चा, चीखने की आई आवाज, पहुंचे ग्रामीण, नजारा देखकर रह गये दंग, देखें वीडियो

देश बिहार
Spread the love

बेतिया। बच्‍चा बकरी चराने गया था। कुछ देर के बाद उसके चीखने की आवाज आई। आवाज सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे। वहां का नजारा देखकर दंग रह गये। यह घटना बिहार के बेतिया के वाल्मीकि नगर के तीन नंबर पहाड़ की है।

ग्रामीणों ने बताया कि तीन नंबर पहाड़ से विनोद थापा का लड़का टीना शेड में बकरी चराने लाया। वहां वाल्मीकि टाईगर रिजर्व के जंगल से निकलकर एक अगजर रिहायशी इलाके में पहुंच गया। अजगर ने एक बकरी को धर दबोचा। इसे देखकर आसपास की अन्य बकरियां भागने लगी।

हलचल देखकर बच्चा चिल्लाने लगा। बच्चे की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ते हुए वहां पहुंचे। बकरी को बचाने आए लोग इस नजारे को देखकर हक्का-बक्का रह गए। अजगर बकरी को पूरी तरह से अपना गिरफ्त में ले चुका था।

बकरी को अजगर निगल रहा था। सि‍र अजगर के मुंह में चला गया था। आसपास जुटे लोगों ने अजगर के ऊपर पत्थर मारना शुरू किया। इसके बाद अगर वहां से बकरी को छोड़कर अजगर भाग निकला।