रांची। सिल्वर जोन द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान ओलंपियाड प्रतियोगिता परीक्षा में धुर्वा स्थित स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने 13 स्वर्ण पदक, 6 रजत पदक, 6 कांस्य पदक प्राप्त किया। 9 विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पर अपना नाम दर्ज कराया।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गुंजन भसीन ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को बधाई देते हुए प्रमाण पत्र दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों के व्यक्तित्व में निखार आता है। सभी को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।