मुंबई। शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से है। अब खुद शाहरुख ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। शाहरुख के साथ यशराज फिल्म्स ने भी आज ‘पठान’ का टीजर जारी कर जानकारी दी है कि फिल्म 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में आएगी और हिंदी के अलावा तमिल व तेलुगु भाषा में भी रिलीज होगी।
शाहरुख ने टीजर पोस्ट कर लिखा, ‘मैं जानता हूं कि यह लेट है, लेकिन आप तारीख याद रखिएगा। ‘पठान’ का टाइम शुरू हो रहा है। 25 जनवरी, 2023 को आपसे सिनेमाघरों में मिलते हैं।’ बता दें, ‘पठान’ में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका में दिखेंगे। इसमें सलमान खान भी एक खास भूमिका निभाने वाले हैं। इस फ़िल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद हैं और प्रोडक्शन का जिम्मा यशराज बैनर पर है।
यहां देखें टीजर: https://twitter.com/iamsrk/status/1498901170399879170?s=20&t=7NkEkdPQazKuF5PdvxutUg