रूस। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यूक्रेन में चल रहे सैन्य अभियान में उसके अब तक 498 सैनिक मारे जा चुके हैं। अब तक 1597 रूसी सैनिक घायल हुए हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी को यूक्रेन चढ़ाई का हुक्म दिया था।
उधर, यूक्रेन ने करीब 6000 रूसी सैनिकों को मार गिराने का दावा किया है। यूक्रेन का कहना कि रूसी हमले में अब तक उसके 2000 से अधिक नागरिक मारे गए हैं। इन हमलों में 10 बचावकर्मियों की भी मौत हुई है।