पंजाब : भगवंत मान ने अपने मंत्रिमंडल का किया एलान, देखिए कौन हैं सभी 10 नाम?

देश
Spread the love

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के मंत्रिमंडल की रूपरेखा सामने आ गई है। मान ने नामों का एलान कर दिया है। भगवंत मान ने ट्वीट किया, ‘पंजाब की जनता ने हम सबको बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी दी है, हमें दिन-रात मेहनत कर लोगों की सेवा करनी है, पंजाब को एक ईमानदार सरकार देनी है। हमें रंगला पंजाब बनाना है।’

राजभवन में मंत्रि‍यों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान की बेटी सीरत कौर मान और बेटे दिलशान मान भी शामिल हुए।

इस ट्वीट में ही उन्होंने उन सभी 10 लोगों के नाम बताए हैं. सभी 10 नाम इस तरह से हैं-

● हरपाल सिंह चीमा- दिड़बा

● डॉ. बलजीत कौर- मलोटी

● हरभजन सिंह ईटीओ- जंडियाला

● विजय सिंगला- मानसा

● गुरमीत सिंह मीट हेयर- बरनाला

● कुलदीप सिंह धालीवाल- अजनाला

● लालजीत सिंह भुल्लर- पट्टी

● ब्रह्म शंकर (जिंपा)- होशियारपुर

● लाल चंद कटारुचक- भोआ

● हरजोत सिंह बैंस- आनंदपुर साहिब।