अनिल बेदाग
मुंबई। मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल के हाथों वेब सीरीज ‘रिस्की इश्क’ का मुहूर्त मुंबई के व्यंजन हॉल में किया गया। प्रोड्यूसर प्रीति अभिषेक झा की यह वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफार्म सिने बॉक्स प्राइम ओरिजनल पर रिलीज होगी।
इस थ्रिलर वेब सीरीज में ऐक्ट्रेस रूबी परिहार और एक्टर सुनील कुमार एक साथ नजर आएंगे। फिल्म के डायरेक्टर नीरज आर यादव हैं। मुहूर्त पर साहिल पटेल, हीतल पुनेवाला, सोनू मिश्रा, कुलदीप सिंह और फिल्म से जुड़े सभी कलाकार उपस्थित थे।
आरोही फिल्म क्रिएशन के बैनर तले बन रही इस वेब सीरीज के लेखक तौसीफ आलम, सिप्टेन राजा हैं। इसके सिनेमेटोग्राफर अभिमन्यु झा हैं।
अभिनेता सुनील कुमार ने बताया कि 21 मार्च से मुंबई में हम इसे शूट करेंगे। मार्च के अंत तक रिलीज की प्लानिंग है। यह एक कपल की कहानी है। वाईफ का अफेयर कहीं और होता है। जब पति को यह पता चलता है तो कहानी में मोड़ आता है। कैसे पत्नी अपने ही पति को मारने का षड्यंत्र रचती है, यह देखना काफी रोमांचक होगा।
सुनील पाल ने कहा कि प्रोड्यूसर प्रीति अभिषेक झा ने एक बड़ी अच्छी शुरुआत की है। वेब सीरीज का टाइटल काफी आकर्षक है। इसका कांसेप्ट भी रोमांचक है। दर्शक इसे अवश्य पसंद करेंगे।