सीतामढ़ी में तीन बच्चों की मां महिला मुखिया प्रेमी संग फरार, चुनाव प्रचार के दौरान हुआ था प्यार

देश बिहार
Spread the love

सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले से चौंकाने वाली खबर आयी है, जहां गांव की महिला मुखिया का अपनी ही पंचायत के एक शादीशुदा युवक पर दिल आ गया। वह तीन बच्चे और पति को छोड़कर उसके साथ फरार हो गई। युवक के भी दो बच्चे हैं। मुखिया पंचायत चुनाव 161 वोट से जीती थी। चुनाव के समय युवक ने प्रचार में उसकी काफी मदद की थी। इसी दौरान दोनों करीब आ गये।

मामला जिले के कन्हौली थाना क्षेत्र की खाप खोपराहा पंचायत का है। पंचायत की मुखिया 38 वर्षीया रेखा देवी 9 मार्च को घर से भाग गई। मुखिया पति ने काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। तब पति ने स्थानीय थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया है।

शिकायत में उसने गांव के ही तीन लोगों के नाम बताये हैं। मुखिया पति ने बताया कि दिनांक 9 मार्च को सुबह टहलने के दौरान वह गायब हो गई। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ है।