मणिपुर : बीरेन सिंह को चुना गया भाजपा विधायक दल का नेता, लगातार दूसरी बार बनेंगे सीएम

देश
Spread the love

मणिपुर। मणिपुर के अगला मुख्यमंत्री का नाम अब साफ हो गया है। मणिपुर भाजपा विधायक दल की बैठक में कार्यवाहक मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को विधायक दल का नेता चुना गया है। बीरेन सिंह अब लगातार दूसरी पर राज्य में सत्ता की बागडोर अपने हाथ में लेंगे।

रविवार को भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण और किरेन रिजिजू की मौजूदगी में हुई बैठक में बीरेन सिंह के नाम पर मुहर लगाई गई। हालांकि, शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बीरेन सिंह के नाम के एलान के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह सभी की सर्वसम्मति से लिया गया एक अच्छा निर्णय है।

यह सुनिश्चित करेगा कि मणिपुर में एक स्थिर और जिम्मेदार सरकार हो जो आगे निर्माण करेगी क्योंकि केंद्र आज पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर राज्यों पर विशेष ध्यान देता है।