आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

20 मार्च, 2022

मेष (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)

धैर्य बनाए रखें, क्योंकि समझदारी और प्रयास आपको सफलता जरूर दिलाएंगे। घर से बाहर रहकर जॉब या पढ़ाई करते हैं, तो ऐसे लोगों से दूर रहना सीखें जो आपका धन और समय बर्बाद करते हैं। इकतरफा प्यार काफी खतरनाक साबित होगा। खुद के लिए काफी समय मिलेगा। इसका उपयोग अपने शौकों को पूरा करने में कर सकते हैं। जीवनसाथी के खराब व्यवहार का नकारात्मक असर आपके ऊपर पड़ सकता है।

वृष (इ उ एओ वा वी वू वे वो)

धैर्य नहीं खोयें, खास तौर पर मुश्किल हालात में। धन से जुड़ा कोई मसला हल हो सकता है। धन लाभ हो सकता है। विद्यालय का काम पूरा करने के लिए बच्चे मदद ले सकते हैं। प्रिय दिन भर आपको याद करने में समय बिताएगा। किसी नये काम के आगाज के लिए उसके बारे में अनुभवी लोगों से बात करनी चाहिए। जीवन की परेशानियों को दूर करने के लिए किसी मनोवैज्ञानिक चिकित्सक से मिल सकते हैं।

मिथुन (क की कू घ ङ छ के को ह)  

काम का बोझ खीज की वजह बन सकता है। जिन लोगों ने किसी से उधार लिया है, उन्हें हर हाल में चुकाना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो जाएगी। जीवन-साथी के साथ बेहतर समझ जिन्दगी में खुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी। प्रिय साथ में समय बिताने और तोहफे की उम्मीद कर सकता है। वक्त पर चलने के साथ-साथ अपनों को वक्त देना भी आवश्यक है। विदेश में रहने वाले किसी शख्स से कोई बुरी खबर मिल सकती है।    

कर्क (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)

किसी ऊंचे और खास इंसान से मिलते समय घबराएं नहीं और आत्मविश्वास बनाए रखें। किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है। कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। जिन्हें चाहते हैं, उनके साथ उपहारों का लेन-देन करने के लिए अच्छा दिन है। प्रिय को नजरअंदाज करना घर पर तनाव का कारण बन सकता है। किसी पार्टी की वजह से आपका कीमती समय बर्बाद हो सकता है।

सिंह (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)

योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक्‍त हंसी-खुशी और सुकून भरा रहेगा। दोस्तों के साथ पार्टी में खूब पैसे लुटा सकते हैं। इसके बावजूद भी आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। रिश्तेदार और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। प्रिय आपको उपहार दे सकता है। खाली समय में कोई खेल-खेल सकते हैं या जिम जा सकते हैं। परिवार के साथ किसी मॉल या शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जाने की संभावना है।

कन्या (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)

दिन मौज-मस्ती और आनन्द से भरा रहेगा। जिंदगी को पूरी तरह जिएंगे। दीर्घावधि मुनाफे के नजरिए से स्टॉक और म्यूचुअल फंड में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। दिन चढ़ने पर किसी पुराने दोस्त से सुखद मुलाकात होगी। जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। उनसे कोई बात साझा करना भूल गए थे। किसी पेड़ की छांव में बैठकर सुकून मिलेगा। जीवन को आज आप नजदीक से जान पाएंगे।

तुला (रा री रू रे रो ता ती तू ते)

अपने पैसे संचय करने के लिए अपने घर के लोगों से बात करने की जरूरत है। सलाह आर्थिक स्थिति को सुधारने में मददगार होगी। अपने प्रिय को माफ करना नहीं भूलें। खाली समय मोबाइल या टीवी देखने में बर्बाद हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत के चलते किसी से मिलने की योजना रद्द हो जाए तो चिंता नहीं करें। पिता के साथ दोस्त की तरह आप बात कर सकते हैं। आपकी बातों को सुनकर उनको खुशी होगी।

वृश्चिक (तो ना नी नू ने नो या यी यू)

मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। कारोबारियों को उन सदस्यों से दूर रहना चाहिए, जो पैसा मांगते हैं। फिर लौटाते नहीं हैं। आम परिचितों से व्यक्तिगत बातों को बांटने से बचें। खाली समय में ऐसे काम किये जाएंगे, जिनके बारे में अक्सर सोचा करते हैं। जीवनसाथी के साथ रोमानी दिन रहेगा। दोस्तों के साथ थोड़ा समय व्यतीत करें।

धनु (ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)

सेहत बढ़िया रहेगी। जो लोग काफी वक्त से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे, उन्हें कहीं से धन प्राप्त हो सकता है। जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। दोस्त और पारिवारिक मित्र उत्साह बढ़ाएंगे। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में मीठे सपने देगा। छात्र-छात्राएं अपने कीमती समय का दुरुपयोग कर सकते हैं। आप मोबाइल या टीवी पर आवश्यकता से अधिक समय जाया कर सकते हैं।

मकर (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)

उदास नजरिया रखने से बचें। ग्रह नक्षत्रों की चाल आपके लिए अच्छी नहीं है। अपने धन को बहुत सुरक्षित रखना चाहिए। जज्‍बात पर काबू रखने की जरूरत है। ऐसा कुछ करने से बचें जो मामले को और भी बिगाड़ दे। समय का सदुपयोग करना सीखना चाहिए। ऐसा करके अपने भविष्य को आप सुधार सकते हैं। अकर्मण्यता पतन की जड़ है। ध्यान व योगाभ्यास करके इस जड़ता को दूर भगा सकते हैं।

कुंभ (गू गे गो सा सी सू से सो द)

मित्र या परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती भरी यात्रा आपको सुकून देगी। विदेशों से व्यापार करने वालों को धन लाभ हो सकता है। घर के कामों को पूरा करने के बाद गृहणियां फुर्सत में टीवी या मोबाइल पर कोई मूवी देख सकती हैं। जीवनसाथी के साथ थोड़ा हंसी-मजाक किशोरावस्था के दिनों की याद दिला देंगे। काम को करने से पहले ही उसके बारे में सोचें। खुद को एकाग्र करने की कोशिश करें।

मीन (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)

संतान पक्ष से आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है। घर में कुछ बदलाव लाने के लिए पहले लोगों की राय जान लें। प्यार की ताकत प्यार करने की वजह देती है। जरूरतमंदों की मदद करने की आपकी खासियत सम्मान दिलाएगी। दिवास्वप्न देखना इतना भी बुरा नहीं है – बशर्ते इसके माध्यम से आप कुछ रचनात्मक विचार हासिल कर सकें तो। ऐसा कर सकते हैं, क्योंकि आपके पास समय का अभाव नहीं होगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)