रांची। झारखंड के सरकारी कर्मचारियों की होली और रंगीन हो गई। सरकार ने दो दिन होली की छुट्टी दी है। इसका आदेश कार्मिक विभाग ने 17 मार्च को जारी कर दिया।
संयुक्त कार्मिक सचिव ओम प्रकाश शाह ने जारी आदेश में कहा है कि विभाग की अधिसूचना (संख्या-8489, दिनांक 14 दिसंबर, 2021) द्वारा वर्ष 2022 में होली के अवसर पर 18 मार्च को एनआईएक्ट के तहत अवकाश घोषित है।
संयुक्त सचिव ने लिखा है कि विभिन्न माध्यमों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 में होली का पर्व 19 मार्च (शनिवार) को भी मनाया जायेगा। अतः वर्ष 2022 में होली के अवसर पर 18 मार्च को घोषित अवकाश के साथ 19 मार्च को भी एनआई एक्ट के तहत अवकाश घोषित किया जाता है।