शुरू होने वाला है हिंदी, खोरठा, नागपुरी चैनल, नए कलाकारों को मिलेगा मौका

मनोरंजन
Spread the love

रांची। निर्माता निर्देशक एमके दिलीप जल्द हिंदी, खोरठा और नागपुरी यूट्यूब चैनल जस्सू प्रोडक्शन का शुभारंभ करने वाले हैं। इसमें नए कलाकारों को मौका देंगे। उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करेंगे। दिलीप मूलतः बोकारो के रहने वाले हैं। वर्तमान में गोवा में रहते हैं।

दिलीप की शुरू से ही मनोरंजन के क्षेत्र में रुचि रही है। समय की कमी के कारण वे इस क्षेत्र में सक्रिय नहीं हो सके। हालांकि जल्द वह हिंदी, खोरठा और नागपुरी में यूट्यूब चैनल का श्रीगणेश करने जा रहे हैं। इसमें नए प्रतिभाशाली कलाकारों को गायिकी, अभिनय व अन्य कार्य करने का अवसर प्रदान करेंगे। दिलीप के संग गीत संगीत निर्माण में रांची के संगीतकार हर्ष उपाध्याय साथ देंगे।

एमके दिलीप ने बताया कि जस्सू प्रोडक्शन गानों के साथ फिल्म का निर्माण भी करेगा। यह भी हिंदी, खोरठा और नागपुरी भाषा में होगी। जल्द फिल्म करने की योजना है। इसकी तैयारी चल रही है। बॉलीवुड गायकों से गीतों की रिकॉर्डिंग भी कराने की योजना है। यह जस्सू प्रोडक्शन से ही रिलीज भी होगी।