good news : चलेगी सूरत-हटिया साप्ताहिक सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन, ये है रूट

झारखंड
Spread the love

रांची। रेल मंत्रालय द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि‍ सूरत-हटिया-सूरत साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा।

ट्रेन (संख्या 09069) सूरत-हटिया साप्ताहिक सुपरफास्ट 21 अप्रैल से 9 जून, 2022 तक (8 ट्रिप) प्रत्येक गुरुवार को सूरत से प्रस्थान करेगी।

सूरत प्रस्थान 14:20 बजे, भुसावल आगमन 19:30 बजे प्रस्थान 19:35 बजे, नागपुर आगमन 01:50 बजे प्रस्थान 01:55 बजे , दुर्ग आगमन 06:10 बजे प्रस्थान 06:15 बजे , रायपुर आगमन 06:50 बजे प्रस्थान 06:55 बजे, बिलासपुर आगमन 08:45 बजे प्रस्थान 09:00 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 12:35 बजे प्रस्थान 12:40 बजे, राउरकेला आगमन 13:55 बजे प्रस्थान 14:10 बजे एवं हटिया आगमन 18:00 बजे होगा।

ट्रेन (संख्या 09070) हटिया-सूरत साप्ताहिक सुपरफास्ट 22 अप्रैल से 10 जून, 2022 तक (8 ट्रिप) प्रत्येक शुक्रवार को हटिया से प्रस्थान करेगी।

हटिया प्रस्थान 23:30 बजे, राउरकेला आगमन 02:30 बजे प्रस्थान 02:35 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 03:50 बजे प्रस्थान 04:00 बजे, बिलासपुर आगमन 07:05 बजे प्रस्थान 07:20 बजे, रायपुर आगमन 09:55 बजे प्रस्थान 10:00 बजे , दुर्ग आगमन 10:55 बजे प्रस्थान 11:00 बजे, नागपुर आगमन 14:55 बजे प्रस्थान 15:00 बजे , भुसावल आगमन 22:10 बजे प्रस्थान 22:15 बजे एवं सूरत आगमन 04:00 बजे होगा।