good news : जल्‍द ही इसरो लॉन्च करेगा चंद्रयान-3

देश नई दिल्ली मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्‍ली। देशवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी। जल्‍द ही इसरो चंद्रयान-3 लॉन्च करेगा। कोविड महामारी के दौरान इसरो ने इसपर काम किया। रॉकेट लॉन्‍च करने का नया तरीका इजाद किया है। पूर्व इसरो प्रमुख ने इस बार सफलता की उम्‍मीद जताई।

इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ के सिवन ने बातचीत में कहा कि जल्द ही इसरो चंद्रयान-3 के लॉन्च की पुष्टि करेगा। मुझे यकीन है कि इस बार हम सफल होंगे। इस मिशन के लिए चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर का इस्तेमाल किया जाएगा। यह किफायती होगा।

डॉ सिवन ने कहा कि हमारे सभी प्रोजेक्ट्स पर कोरोना का प्रभाव पड़ा। हालांकि इसरो ने अपनी रणनीति पर काम किया, ताकि हम कठिन परिस्थितियों में भी प्रबंधन कर सकें। महामारी ने रॉकेट लॉन्च करने का एक नया तरीका दिया, जिसे हर मिशन में लागू किया जाएगा।