भाजपा कार्यकर्ता की मौत के मामले में एसएचओ सहित चार पुलिसकर्मी सस्‍पेंड

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के बहरिया में भाजपा कार्यकर्ता की संदिग्‍ध मौत के मामले में चार पुलिसकर्मी को सस्‍पेंड कर दिया गया है। इस मामले में कार्यकर्ता के परिजनों को प्रताड़ि‍त करने की सूचना समय पर नहीं दी गई थी।

बताते चलें कि 12 मार्च की दोपहर में भाजपा की जीत पर जश्न मना रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ। ईंट-पत्थर फेंके। डंडे से पीटा। लोगों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। इस हमले में सतीश चौहान (पुत्र बाबूराम) को गंभीर चोटें आई। उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।

सतीश चौहान की मौत के बाद रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध जताया था। हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग करते हुए थाने का घेराव किया था।

प्रयागराज के एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि क्षेत्र में एक भाजपा कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत होने और कार्यकर्ता के परिजनों को प्रताड़ित करने की सूचना उच्चाधिकारियों को समय पर नहीं दी गई। इस मामले में बहरिया एसएचओ रवि प्रकाश, एसआई संजय यादव, कांस्टेबल विकास उपाध्याय और दीन दयाल दुबे सहित 4 पुलिसकर्मी को सस्पेंड किया गया।