अम्रपाली दुबे और समर सिंह की फिल्म ‘परिवर्तन’ का फर्स्ट लुक रिलीज

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। भोजपुरी फिल्म ‘परिवर्तन’ का फर्स्‍ट लुक रिलीज कर दिया गया है। इसे सोशल मीडिया में दर्शकों का शानदार रिस्पांस मिल रहा है। इसमें पांच कैरेक्टर दिख रहे हैं। अभिनेत्री अम्रपाली दुबे बीच में सुहागिन के रूप में नजर आ रही है। आयुषी सिने इंटरटेनमेंट के बैनर फिल्‍म बनी है।

सबसे ऊपर बायें तरफ अभिनेता संजय पाण्डेय रफ एंड टफ लुक्स में दिखाई दे रहे हैं। उनके दाहिनी तरफ गायक और नायक समर सिंह चेहरे पर गमछी बांधे हुए एंग्री लुक्स में दिख रहे हैं। अभिनेता राजप्रेमी और प्रकाश जैस भी अलग-अलग किरदार में नजर आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि‍ पोस्टर के बैकग्राउंड में खूब भीड़ दिख रही है।

अभिनेत्री आम्रपाली दूबे पहली बार समर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे है। यह उन दोनों के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर भी है।

निर्मात्री शुभा सिंह कहती है कि ‘परिवर्तन’ उनकी मेरी होम प्रोडक्शन की दूसरी फिल्म है। फिल्म ‘परिवर्तन’ मनोरंजन का फूल तड़का है। इसमें खूब सूरत गीत संगीत, शानदार डायलॉग्स, कॉमेडी से सरोबर है।

फिल्म में अभिनेत्री अम्रपाली दुबे, समर सिंह, राजप्रेमी, प्रकाश जैस, नीलम पाण्डेय, श्रद्धा नवल, अनूप लोटा, केके गोस्वामी, जेपी सिंह, रमेश द्विवेदी, पुष्पा शुक्ला, उल्हास कुडवा, चंद्रकांत यादव, चंदन सिंह और संजय पाण्डेय ने अभियन किया है।

लेखक और निर्देशक धीरज ठाकुर, संगीत मधुकर आनंद, साजन मिश्रा, गीत मधुकर आनंद, आनंद शेखर, धीरज ठाकुर, संतोष उतपति, सत्या सावरकर, डीओपी खुशदीप सिंह, एक्शन प्रदीप खड़का, डांस कानू मुखर्जी, कार्यकारी निर्माता अरशद शेख पप्पू और मनोज गुप्ता है।