योगी के शपथ ग्रहण से ठीक पहले एनकाउंटर, पुलिस ने इस एक लाख के इनामी बदमाश को किया ढेर

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को राजधानी लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में करीब 70 हजार लोगों की उपस्थिति में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथग्रहण समारोह को लेकर राजधानी में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस बीच शपथ ग्रहण से कुछ घंटे पहले ही लखनऊ पुलिस ने मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश राहुल सिंह को ढेर कर दिया।

राहुल सिंह अलीगंज ज्वैलर्स लूटकांड में वांछित चल रहा था। मुठभेड़ शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे हसनगंज इलाके में हुई। मुखबिर की सूचना पर जब लखनऊ पुलिस ने इनामी बदमाश राहुल सिंह को घेरा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में राहुल सिंह गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस ने इलाज के लिए राहुल सिंह को अस्पताल में एडमिट कराया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। राहुल सिंह अलीगंज ज्वैलर्स लूट कांड में भी वांटेड था. हसनगंज इंस्पेक्टर अशोक सोनकर ने बताया कि लूट के दौरान उसने अलीगंज ज्वैलर्स के एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इंस्पेक्टर अशोक सोनकर ने बताया कि आज सुबह लखनऊ में पुलिस ने जब उसे घेरा तो वह गोलीबारी करने लगा। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिसमें राहुल सिंह घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।