रात तक तूफान में तब्‍दील हो जाएगा चक्रवात ‘आसनी’, जानें अपडेट

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्‍ली। चक्रवात ‘आसनी’ उत्तरी अंडमान सागर और उससे सटे बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में स्थित है। इसके रात तक चक्रवाती तूफान में बदलने के संकेत हैं। यह जानकारी भारत मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने दी है।

वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा कि पिछले 6 घंटे में यह चक्रवात 20 किमी/घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ी है। यह अब उत्तरी अंडमान सागर और उससे सटे बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में स्थित है। इसकी दूरी पोर्ट ब्लेयर से 140 किमी पूर्व-उत्तर-पूर्व की ओर है।

जेनामणि के अनुसार यह म्यांमार तट की ओर बढ़ रहा है। आज रात तक सीमांत चक्रवात बन जाएगा और 12 घंटे तक यह एक चक्रवाती तूफान बन जाएगा। अंडमान और निकोबार द्वीप के साथ-साथ और अंडमान और निकोबार के पूर्व में आगे बढ़ेगा।