बड़ी खबरः रांची नगर निगम ने निगम क्षेत्र में पैडल रिक्शा के परिचालन पर लगाई रोक

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची नगर निगम ने तुगलकी फरमान जारी किया है। निगम क्षेत्र में पैडल वाले रिक्शा के परिचालन को बंद करने का निर्णय लिया है। स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में इसे मंजूरी मिल गई है, जिससे कि रिक्शा चलाने वालों के लिए अपना जीवन चलाना भी मुश्किल हो जायेगा।

इतना ही नहीं जिसके सहारे 45 वर्षों से वे अपना जीवनयापन कर रहे थे उसका सफर भी थम जायेगा। ऐसे में रिक्शा चलाने वालों को इस बात की चिंता सता रही है कि अब उनका गुजारा कैसे होगा।

यहां बता दें कि रांची में पहले मोटर गाड़ियों का चलन नहीं था। इसके पहले से ही यहां की सड़कों पर रिक्शा चलते हुए देखे जाते थे। एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए यह बेहतर साधनों में से एक था।

वहीं किराया कम और सुरक्षित व आरामदायक होने की वजह से लोग इसमें सफर करने में हिचकिचाते भी नहीं थे। अब रांची नगर निगम ने निगम क्षेत्र में पैडल वाले रिक्शा के परिचालन को बंद करने का निर्णय लिया है। ऐसे में रिक्शा वालों के समक्ष भुखमरी की समस्या आ सकती है।