नई दिल्ली। आप नेता भगवंत मान ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मान पंजाब के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया।
आम आदमी पार्टी ने पंजाब में भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बना कर विधानसभा चुनाव लड़ा था। भगवंत मान ने धुरी विधानसभा सीट से चुनाव जीता है। वो 16 मार्च को शपथ लेंगे। साल 2019 में भगवंत मान संगरूर सीट से जीत कर लोकसभा पहुंचे थे। 2014 में भी वो इसी सीट से जीते थे।