बच्‍चे ने खेल-खेल में झोपड़ी में लगा दी आग, फिर …

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवरी गांव निवासी बिनोद बियार की फूस की झोपड़ी में आग लग गई। घटना मंगलवार की दोपहर की है। इस आगलगी में घर में बंधी एक बकरी व एक भैंस का बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। एक भैंस भी आंशिक रूप से जल गयी। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने कांडी थाना को एक लिखित आवेदन दिया है।

पीड़ित परिवार ने बताया की घटना के वक्त घर के लोग कोलसार में ईख की पेराई कर रहे रहे थे। तभी झोपड़ी में किसी छोटे बच्चे ने खेल-खेल में आग लगा दी है। आगलगी की खबर जानकर सभी दौड़े-दौड़े घर पहुंचे। जब देखा तो झोपड़ी जल कर राख हो चुकी थी। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामलला दुबे ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।