छात्रों ने खुद को स्कूल के हॉल में किया बंद, ये वजह आई सामने

झारखंड शिक्षा
Spread the love

सिमडेगा। छात्रों ने खुद को स्‍कूल के हॉल में बंद लिया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद स्‍कूल और जिला प्रशासन के होश उड़ गये हैं। यह मामला झारखंड के सिमडेगा जिले के कोलेबिरा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का है।

जानकारी के मुताबिक यहां के विद्यार्थियों ने बुधवार को अपने को को स्कूल के हॉल में बंद कर लिया। वे खराब भोजन मिलने और अन्‍य अव्‍यवस्‍था से नाराज हैं। इसका विरोध करने के लिए उन्‍होंने यह कदम उठाया है। जानकारी मिलते ही विद्यार्थियों की शिकायतें सुनने उपायुक्त सुशांत गौरव, एसडीओ महेंद्र कुमार विद्यालय पहुंच गए। इसके बाद विद्यार्थी हॉल का दरवाजा खोलकर बातचीत के लिए बाहर निकले।

जानकारी के अनुसार सुबह स्कूल के सभी विद्यार्थी स्‍कूल के हॉल में आए। सभी आपस में बातचीत की। इसके बाद एक साथ खुद को हॉल के अंदर बंद कर लिया। स्कूल प्रबंधन ने छात्रों को मनाने की कोशिश की। हालांकि वे सफल नहीं हुए। विद्यार्थी बाहर नहीं आए। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने स्थानीय पुलिस प्रशासन को मामले की जानकारी दी।

पहले पुलिस के अधिकारी वहां पहुंचे। उन्‍होंने विद्यार्थियों से वार्ता कर समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया। हालांकि वे हॉल से बाहर आने के लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद जिला प्रशासन को मामले की सूचना दी गई। उपायुक्त के आश्वासन पर विद्यार्थी कक्ष से बाहर निकले।