पहले गोलगप्पे खिलाकर चुराया दिल, फिर लड़की को लेकर हुआ फरार

झारखंड
Spread the love

गिरिडीह। गोलगप्पे खिलाकर पहले लड़की का दिल चुराया और फिर उसे लेकर फरार हो गया। लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह मामला गिरिडीह जिले का है।

जानकारी के मुताबिक उज्जैन का युवक झारखंड के गिरिडीह जिले में सड़क किनारे ठेला लगाकर गोलगप्पे बेचा करता था। वह यहां किराए पर मकान लेकर रह रहा था। एक लड़की उसके पास अक्सर गोलगप्पे खाने आया करती थी। इसी क्रम में दोनों एक-दूसरे के नजदीक आ गए।

बुधवार की शाम को युवक उस लड़की को लेकर फरार हो गया। उसके बाद शनिवार को लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस लड़की और गोलगप्पा विक्रेता की उसके मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाश कर रही है। आरोपी युवक मध्य प्रदेश के उज्जैन और युवती गिरिडीह के भंडारीडीह मोहल्ले की रहने वाली है।