यूक्रेन में फंसे झारखंडवासियों की वापसी जारी, अर्पिता पहुंची रांची, अबतक चार लौटे

झारखंड
Spread the love

रांची। यूक्रेन में फंसे झारखंडवासियों की वापसी जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को रांची की अर्पिता प्रसाद नाम की छात्रा वापस लौटी है। अर्पिता की वापसी केंद्र सरकार और राज्य की ओर से बनाये गये कंट्रोल रूम की वजह संभव हुई।

अर्पिता सैटेलाइट कॉलोनी की निवासी है, जो दिल्ली एयरपोर्ट से सोमवार सुबह ग्यारह बजे निकली और रांची एयरपोर्ट दोपहर 1 बजे पहुंची। इस दौरान अर्पिता ने बताया कि यूक्रेन में काफी संख्या भारतीय और झारखंड के बच्चे फंसे हैं। उनकी स्थिति बहुत खराब है। खाने-पीने की बहुत दिक्कतें हो गयी हैं।

इस दौरान अर्पिता के अभिभावकों ने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की हेमंत सरकार को धन्यवाद दिया। मौके पर राज्य प्रवासी श्रमिक कंट्रोल रूम की शिखा लकड़ा और कांउसेलर रजनी मौजूद रहीं।