बालू माफिया के खिलाफ छापेमारी अभियान, छह ट्रैक्‍टर पकड़ाया

झारखंड
Spread the love

सिमडेगा। झारखंड में काफी प्रयास के बाद भी अवैध बालू का खनन और उठाव नहीं रूक रहा है। बालू माफि‍या चोरी छिपे अपना धंधा जारी रखे हुए है। प्रशासन की ओर से उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। इस क्रम में 21 फरवरी को सिमडेगा जिला प्रशासन ने छापेमारी अभियान चलाया।

सिमडेगा प्रशासन को पालामाड़ा नदी से अवैध रूप से बालू का उठाव होने की शिकायत मिली थी। इस पर एसडीओ महेंद्र कुमार के निर्देश पर सोमवार की अहले सुबह प्रशासन ने छापामारी अभियान चलाया।

अभियान में 6 ट्रैक्टरों को नदी से अवैध रूप से बालू उठाते हुए पकड़ा गया। छापामारी अभियान में कार्यपालक दंडाधिकारी मो शहजाद परवेज, बीडीओ अजय कुमार रजक, सीओ प्रताप मिंज, पंकज कुमार भगत शामिल थे।