झारखंड में भोजपुरी और मगही को क्षेत्रीय भाषाओं की सूची से बाहर किये जाने पर भड़के नीतीश, कही ये बात

देश बिहार
Spread the love

पटना। झारखंड में भोजपुरी और मगही भाषा को क्षेत्रीय भाषाओं की सूची से बाहर किये जाने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क गये हैं। भोजपुरी और मगही भाषा को क्षेत्रीय भाषाओं की लिस्ट से बाहर किये जाने के बाद झारखंड के साथ-साथ बिहार की भी राजनीति गरमायी हुई है।

हेमंत सरकार के इस फैसले से भोजपुरी और मगही बोलने वालों में खासी नाराजगी है और अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी हेमंत सरकार के फैसले पर सख्त ऐतराज जताया है। सीएम नीतीश ने कहा है कि एक परिवार की तरह दोनों राज्य हैं। भले ही अलग होकर झारखंड का गठन हुआ है, पर झारखंड के अंदर भोजपुरी और मगही बोलनेवाले लोगों की बड़ी तादाद है।

बिहार में भी यही बात लागू होती है, लेकिन पता नहीं झारखंड सरकार क्यों इस तरह का फैसला कर रही है। नीतीश कुमार ने कहा कि इस फैसले से झारखंड की हेमंत सरकार को खुद नुकसान होगा।