उत्तर प्रदेश में आज से नाईट कर्फ्यू समाप्त, आदेश जारी

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

लखनऊ। कोरोना मामलों की संख्या में कमी के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने नाईट कर्फ्यू समाप्त कर दिया है। यह आदेश तत्‍काल प्रभाव से लागू हो गया है। इस बाबत सूबे के अपर मुख्‍य सचिव अवनीश कुमार अवस्‍थी ने 19 फरवरी को आदेश जारी किया।

अपर मुख्य सचिव ने सभी मंडलायुक्त, सभी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस आयुक्तों, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, चिकित्साधिकारी को इसकी सूचना दी है।

आदेश में अपर मुख्‍य सचिव ने लिखा है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए 13 फरवरी, 2022 से रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगाया गया था। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दरों में प्रभावी रूप से कमी हुई है।

इसे देखते हुए 19 फरवरी, 2022 से रात्रिकालीन कर्फ्यू समाप्त किये जाने का निर्णय लिया गया है। उन्‍होंने उपर्युक्त आदेशों का कड़ाई से अनुपालन कराने का निर्देश दिया है।