कर्नाटक: बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या से शिमोगा में तनाव

देश
Spread the love

कर्नाटक। कर्नाटक में हिजाब विवाद के बीच बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या का मामला शिमोगा शहर का है, जिसके बाद उस इलाके में 23 फरवरी तक धारा 144 लागू कर दी गई है।

23 वर्षीय बजरंग दल के कार्यकर्ता पर चाकू से हमला किया गया था, फिर कुछ ही देर बाद उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस हत्या को हिजाब विवाद से भी जोड़ा जा रहा था, लेकिन राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने फिलहाल इससे इनकार किया है। हत्या का हिजाब विवाद से कोई लेना देना नहीं है, लेकिन पुलिस जांच कर रही है।

हिजाब विवाद के बीच चर्चा में रहे मंत्री ईश्वरप्पा का भी इस मर्डर पर बयान आया है। उन्होंने विशेष धर्म समुदाय के लोगों पर यह मर्डर करने का आरोप लगाया है। ईश्वरप्पा ने यह भी कहा कि कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार के भड़काने पर यह हिंसा हुई, क्योंकि उन्होंने कहा था कि तिरंगा हटाकर, भगवा लहराया गया है।