Jharkhand Weather News

Jharkhand : मौसम अलर्ट जारी, कल इन जिलों के लोग रहें सावधान

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड में 24 फरवरी से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रांची स्थित मौसम केंद्र ने रविवार को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक राज्‍य के कई जिलों में इस दिन बारिश और वज्रपात होने की आशंका है। अगले 3 से 4 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

मौसम केंद्र के मुताबिक मौसम केंद्र के मुताबिक आज उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पूर्व और मध्‍य भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्‍की से मध्‍य दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में पड़ने की संभावना है।

इसी तरह 27 फरवरी को राज्‍य के उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्‍की से मध्‍य दर्जे की बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां आदि जिलों में पड़ने की संभावना है।