Jharkhand Weather

Jharkhand : दो-तीन घंटे में इन जिलों में बारिश और वज्रपात की आशंका, रहें सतर्क

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। मौसम केंद्र ने तात्‍कालिक अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार झारखंड के कई जिलों में दो से तीन घंटों में बारिश के साथ वज्रपात होने की संभावना है। इसे लेकर यहां के लोग सतर्क रहें।

केंद्र के मुताबिक इन जिलों में मध्‍यम दर्जे की मेघ गर्जन के साथ वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है। इसका असर पाकुड़, साहिबगंज, देवघर, दुमका, गोड्डा, गढ़वा, गिरिडीह, कोडरमा, लातेहार जिले में पड़ने की आशंका है।

मौसम केंद्र ने लोगों से सतर्क और सावधान रहने का आग्रह किया है। अपील की है कि वे सुरक्षित स्‍थानों में शरण लें। पेड़ के नीचे नहीं रहें। बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेत में नहीं जाएं। मौसम सामान्‍य होने का इंतजार करें।