jharkhand : अगले 48 घंटे में इन जिलों में गिरेगा तापमान, 16 फरवरी को बारिश

झारखंड मौसम
Spread the love

  • रांची में न्‍यूनतम तापमान में 4.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट

रांची। बादल छंटने और तेज हवा चलने के कारण शुक्रवार से तापमान गिरना शुरू हो गया। रांची में न्‍यूनतम तापमान में 4.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। अगले 48 घंटे में राज्‍य के कई जिलों में न्‍यूनतम तापमान में गिरावट होगी। 16 फरवरी को राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश भी होगी। यह जानकारी रांची स्थित मौसम केंद्र ने दी है।

मौसम केंद्र के मुताबिक पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ जिलों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी।

देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां जिले में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होगी।

इसके बाद अगले तीन से चार दिनों में तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।