Jharkhand Weather

jharkhand : तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा, फिर होगी बारिश

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड के विभिन्‍न जिलों में कल से आसमान से बादल छंट जाएंगे। तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। सर्दी में इजाफा होगा। फिर से बारिश होने के आसार भी हैं। यह जानकारी रांची स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने शुक्रवार को दी।

आनंद ने बताया कि शनिवार को मौसम शुष्‍क रहेगा। सुबह में कोहरा या धुंध छाये रहेंगे। बाद में आंशिक बादल छाये रहेंगे। रविवार से धुंध के बाद आसमान साफ हो जाएगा। राज्‍य में अगले 2 से 3 दिनों में न्‍यूनतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। अपेक्षाकृत सर्दी बढ़ेगी।

आनंद ने बताया कि 15 फरवरी से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। सुबह में धुंध के बाद आकाश में आंशिक बादल छाये रहेंगे। 16 फरवरी से बारिश होने की संभावना है। इस दिन राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍की से मध्‍यम दर्जे क बारिश हो सकती है।