झारखंड में फिर दो दिन होगी बारिश, यहां पड़ेगा असर

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड में फिर दो दिन बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटे के दौरान राज्‍य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी-पूर्वी भागों में न्‍यूनतम तापमान में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद अगले 4 दिन के दौरान न्‍यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। यह जानकारी रांची स्थित मौसम केंद्र ने 5 फरवरी को दी।

9 फरवरी को यहां बारिश

मौसम केंद्र के मुताबिक 9 फरवरी को राज्‍य के उत्तर-पश्चिम और मध्‍य भागों में कई स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ जिले में पड़ने की संभावना है।

10 फरवरी को भी वर्षा

मौसम केंद्र के अनुसार 10 फरवरी तक राज्‍य में कुछ स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की उम्‍मीद है। 11 फरवरी को बारिश नहीं होगी। सुबह कोहरा या धुंध छाया रहेगा। इसके बाद आसमान साफ रहेगा।