झारखंड के पलामू में जेजेएमपी के एरिया कमांडर अरविंद राम समेत बिहार के ये छह उग्रवादी चढ़े पुलिस के हत्थे

झारखंड
Spread the love

पलामू। बड़ी खबर झारखंड के पलामू से आ रही है। बिहार और झारखंड पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके जेजेएमपी के एरिया कमांडर अरविंद राम और उसके पांच सहयोगियों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

पलामू के पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने शनिवार को मीडिया को जानकारी दते हुए बताया कि बिहार की औरंगाबाद पुलिस एवं पलामू पुलिस दोनों मिलकर बेहतर काम कर रही है। दोनों राज्यों की पुलिस में बेहतर समन्वय का ही नतीजा है कि अरविंद राम जैसा कुख्यात नक्सली गिरफ्तार हुआ है।

उन्होंने बताया कि अभियान में हुसैनाबाद पुलिस के अलावा 29वीं वाहिनी एसएसबी दोनों मिलकर क्षेत्र में तालाशी अभियान चला रहे थे। इसी बीच सूचना मिली कि हुसौनाबाद थाने के कोलडीह गांव के पास प्रतिबंधित जेजेएमपी के उग्रवादी कुख्यात एरिया कमांडार के साथ जमा हैं और मनोज सिंह के ईंट भट्ठे के इर्द गिर्द घूम रहे हैं।

एसपी ने बताया कि पुलिस को इन तक पहुंचने में तकरीबन 10 घंटे का समय लगा। पुलिस ने इन्हें सरसों के खेत में छिपे देखा और इन्हें घेर कर सरेंडर करने को कहा। अपने को घिरा देख सभी उग्रवादियों ने पुलिस के समक्ष हथियार डाल दिए और आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एरिया कमांडर का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। इस पर कुल 15 आपराधिक मामले बिहार के अलावा हुसैनाबाद थाने में दर्ज हैं।