Horoscope

आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

25 फरवरी, 2022

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

दिन उत्तम फल देने वाला रहेगा। पूर्व निर्धारित योजनाएं पूरी या सफल हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर मेहनत के कारण आर्थिक लाभ होगा। बिना विचारे कोई भी कार्य नहीं करें। सरकारी कार्यों में भी लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र पर अधिक बोलने से बचें। सेहत संध्या के आसपास नरम होने की संभावना है। यात्रा शुभदायक रहेगी।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

दिन आशाओं की पूर्ति कराने वाला रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। कार्य क्षेत्र अथवा घरेलू झगड़ों को टालने के लिए छोटी-मोटी बातों को अनदेखा करें। कार्य क्षेत्र पर परिश्रम के अनुसार लाभ मिलने से संतोष रहेगा। नए कार्यों में निवेश कर सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। किसी से बहस नहीं करें।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

दिन सभी प्रकार से लाभ देने वाला रहेगा। किसी अच्छे मार्गदर्शक की आवश्यकता पड़ेगी। व्यवहार में गर्मी रहने से बीच-बीच में बना बनाया वातावरण अशांत हो सकता है। मध्याह्न बाद परिजनों की इच्छा पूर्ति‍ करने से घर में सुख शांति रहेगी। लंबी यात्रा यथासंभव टालें। स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका है। अनैतिक संसाधनों से भी धन लाभ की संभावना है।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कहीं से कोई भी आशा दिखने से कार्य बनते जाएंगे। घर का वातावरण शांत रहने से मानसिक स्थिति सुधरेगी। क्रोध में आकर कोई निर्णय नहीं ले। बाद में पश्चाताप होगा। दोपहर के बाद स्थिति में और भी सुधार आने लगेगा। परिजनों की सहायता अथवा मार्गदर्शन से बिगड़े काम बनेंगे। किसी वरिष्ठ का सहयोग मिलने से आर्थिक एवं अन्य समस्या सुलझेंगी।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

दिन उत्तम रहेगा। नए कार्य का आरम्भ कर सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रम में मन लगेगा। दोपहर के बाद सेहत में उतार चढ़ाव आने से कार्य क्षेत्र पर उदासीनता रहेगी। खर्च लायक धन लाभ होने से स्थिति बराबर रहेगी। कोई कार्य करने से पहले परिवार के बुजुर्गों की राय अवश्य लें। पारिवारिक सदस्य के कारण सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है। संतानों से सुख मिलेगा।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

स्वास्थ्य उत्तम रहने से मानसिक रूप से किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगे। पुरानी योजनाओं को सिरे चढ़ायेंगे। परिस्थितियां साथ रहने से कार्यों में सफलता सुनिश्चित रहेगी। आलस्य हर काम मे विलंब करा सकता है। घरेलु दिनचर्या सामान्य रहेगी। संतान के भविष्य को लेकर योजनाबद्ध हो सकते हैं।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

राहत का अनुभव करेंगे। कार्यों को लेकर पहले थोड़ा आशंकित रहेंगे। एक बार सफलता मिलने पर यही क्रम दिन भर बना रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बेहद खास रहेगा। धन की आमद रुक-रुककर होने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी पेशा व्यस्तता के चलते घर में आलोचना का शिकार बनेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी छवि निखरेगी।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू )

दिन सामान्य रहेगा। व्यवस्तता अधिक रहने से पारिवारिक जरूरतों पर ध्यान कम दे पाएंगे। बौद्धिक क्षमता बढ़ने से उलझे हुए कार्य को भी सहजता से सुलझा लेंगे। धन सम्बंधित कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे। प्रेम प्रसंगों में भावुकता अधिक रहेगी। सतर्क रहें। धन से अधिक संबंधों को प्राथमिकता दें। सेहत और पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

दिन शुभ फलदायी रहेगा। घर एवं बाहर विवेक से कार्य करें। धार्मिक क्षेत्र में रूचि बढे़गी। मान सम्मान मिलेगा। सामाजिक दायरा भी बढे़गा। घर के सदस्य अथवा स्वयं पर खर्च करना पड़ेगा। छाती में संक्रमण अथवा गले सम्बंधित परेशानी रहेगी। संतानों से मधुर  सम्बन्ध रहेंगे। मनोरंजन के लिए समय निकाल पाएंगे।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

परिस्थितियां आशा के अनुकूल रहेंगी। किसी विशेष व्यक्ति द्वारा सम्मान की स्थिति बनाने से गर्व महसूस करेंगे। स्वभाव से संतुष्ट रहेंगे, लेकिन प्रलोभन में आकर बिना विचारे कोई भी कार्य नहीं करें। छोटी सी भूल लाभ को हानि में बदल सकती है। लाटरी सट्टे में निवेश करने के लिए भी यह समय उपयुक्त रहेगा। महिला मित्रों के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

दिन का पहला भाग आलस्य के कारण बेकार हो सकता है। लेट-लतीफी के कारण महत्‍वपूर्ण कार्य बिगड़ने की भी आशंका है। कार्य क्षेत्र पर अधूरे कार्यों को लेकर परेशानी में पड़ सकते है। धन लाभ के योग हैं। राजसी खर्च बने रहने से बचत कम कर पाएंगे। रिश्तेदार के व्यवहार से लाभ होने की सम्भवना है। मनोरंजन बना रहेगा।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

दिन मौज-शौक के प्रति अधिक आकर्षण रहेगा। इसके चलते कार्यों के प्रति लापरवाही दिखाएंगे। रोजगार के योग हैं। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। यात्रा-पर्यटन की योजना बनेगी। कार्य क्षेत्र पर अनुकूल वातावरण मिलने के बाद भी आर्थिक दृष्टिकोण से किसी अन्य के पर निर्भर रहेंगे। अपनी ही किसी गलती के कारण हानि होने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)