Horoscope

आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

09 फरवरी, 2022

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

कार्य में सफलता और यश-कीर्ति मिलेगी। आर्थिक रूप से दिन बेहतर रहेगा है। पैसे को लेकर कोई ठोस योजना बनाए। निवेश करने के मामले में समझदारी से काम लें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा,  वे, वो)

मनोरंजन का लाभ उठाएं। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। वाहन-सुख मिलेगा। मान-सम्मान भी मिलेगा। आत्मविश्वास का फायदा उठाएं। गलत निर्णय लेने से बचें। साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। कल्पनाओं के पीछे नहीं दौड़ें।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

विरोधी और प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में नहीं पड़ें। किसी व्यक्ति के लिए एक महंगा उपहार खरीद सकते हैं। व्यवसाय या व्यापार में परिस्थिति अनुकूल नहीं होगी। संतानों के साथ मतभेद होने की आशंका है। ध्यान रखें।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

वैवाहिक जीवन में खटास पैदा हो सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी से काम लेना होगा। दूसरों के लिए खराब नीयत रखना मानसिक तनाव को जन्म दे सकता है। वित्तीय स्थिति और खर्च में संतुलन बना रहेगा। अप्रत्याशित स्रोतों से धन मिलेगा।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाह रहे हैं तो फैसला लेने की क्षमता को और विकसित करें। किसी पर भी आंख बंदकर विश्वास ना करें। करियर पर विशेष ध्यान दें। घर के माहौल की वजह से उदास हो सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आमदनी बढ़ने के आसार हैं। कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। एकाग्रता बनाए रखें। व्यवसाय से जुड़ा कोई फैसला लेते वक्त सावधान रहें, ताकि कोई ठगे नहीं। अंदेशा है कि व्यवसायिक साझेदार नाजायज फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा। वसूली के पैसे आएंगे। परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा। दिन काफी लाभप्रद है। उसे बेकार नहीं जाने दे। आर्थिक प्रबंधन में अपने महारथ और सकारात्मक सोच की बदौलत आसानी से आर्थिक लक्ष्य पा लेंगे।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

कार्यालय का माहौल अनुकूल बना रहेगा। वैवाहिक जीवन पर आशंकाओं के बादल मंडरा सकते हैं। कई दिनों से चली आ रही बीमारी से आराम मिलेगा। शेयर बाजार में निवेश के लिए उत्तम है। निवेश को लेकर सतर्क रहना होगा।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

एक साथ कई परियोजनाओं के बोझ तले दबा हुआ महसूस कर सकते हैं। मन में व्यग्रता रहेगी। अपने कार्य को कुछ देर से शुरू कर पायेंगे, क्योंकि काम के बोझ से थका महसूस करेंगे। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करें। कामयाबी अवश्य मिलेगी।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

ज्यादा खाने से बचें। अचानक नए स्रोत से धन मिलेगा। अकेलापन महसूस कर सकते हैं। समय को बचाने की बजाय उनकी चिंता को समझना ज्यादा जरूरी होगा। बिना सोचे समझे आगे बढ़ते जायेंगे तो कड़ाई से सबक मिल सकता है।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

नये विचार दिमाग में आयेंगे। अपने दृढ़ प्रयासों से लक्ष्य को पा लेंगे। सपने साकार होंगे। वित्तीय सुरक्षा का आनंद ले पाएंगे। कुछ धन दान भी दे सकते हैं। एक अप्रत्याशित स्रोत से धन लाभ होने की संभावना है। मानसिक चिंता रहेगी।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

उद्योग में निवेश करेंगे तो फायदेमंद साबित होगा। मित्रों के मिलने से आनंद होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण रहेगा। परिजन और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। खर्च अधिक नहीं हो, इसका ध्यान रखें। वाणी पर संयम रखें।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)