कभी देखी है इंसानी शक्ल वाली मछली? देखिए इस वीडियो में…

झारखंड
Spread the love

रांची। कभी आपने ऐसी कोई मछली देखी है जिसकी शक्ल दिखने में इंसानों जैसी हो। अगर नहीं, तो अब देख लीजिए। क्योंकि सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ ऐसी ही मछली का वीडियो खूब देखा जा रहा है, जिसकी शक्ल किसी इंसान जैसी लग रही है। इस अनोखी मछली के वीडियो को देखने के बाद यकीनन आपके भी होश उड़ जाएंगे।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि ये मछली कैसे मुंह बनाकर खिलखिलाकर हंस रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पानी से भरे एक टैंक के भीतर बड़ी-सी मछली तैर रही है। मजेदार बात है कि इस मछली का चेहरा हूबहू किसी इंसान से मिलता है। आप देख सकते हैं कि मछली की आंख नाक और मुंह की बनावट बिल्कुल इंसानों जैसी है।

यही नहीं, मछली को देखकर लग रहा है कि वह मुंह बनाकर खिलखिलाकर हंस रही हो। ये नजारा वाकई में अपने आप में बेहद खूबसूरत है। यकीन नहीं होता कि कुदरत की बनाई ऐसी चीज भी होगी। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स काफी हैरान हैं।